फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The bride kept waiting, did not get married

दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आई बरात

Fri, 29 Nov 2019 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
The bride kept waiting, did not get married
बाइक की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष वाले बरात लेकर नहीं आए। सजी दुल्हन मंडप में सात फेरों के लिए दूल्हा का इंतजार करती रहीं। दुल्हन के पिता की शिकायत पर यूपी-112 पुलिस दूल्हा के घर पहुंची तो दरवाजा नहीं खोला गया। पिता ने थाने में रिपार्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र गांव निवासी पीड़ित ने शुक्रवार को अतर्रा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से तय की थी।
विज्ञापन

युवक अपने पिता के साथ किसानी करता है। सात मई को तिलक में साढे़ पांच लाख रुपये नगद और एक लाख रुपये का अन्य सामान दिया था। बताया कि 28 नवंबर को बारात आनी थी। उसने सारी तैयारियां पूरी कर लीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात मंडप सज गया व्यवहारी व रिश्तेदार सभी आ गए, लेकिन बरात नहीं आई। बताया कि लड़के वालों ने मौके पर बाइक की मांग की थी, लेकिन फौरी तौर पर उनकी यह मांग वह पूरी नहीं कर पाया।
बाद में देने का भरोसा दिलाया। देर रात तक बरात न आने पर लड़की के पिता ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। बताया कि पुलिस दूल्हा के घर गई तो दरवाजे नहीं खोले।
बरात ने आने से उसकी बेटी सदमे में है। सारी तैयारियों में खर्च हुआ पैसा बर्बाद हो गया। उधर, अतर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। उसके के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बल्लान गांव में बरात न ले जाने के मामले में दूल्हा पक्ष ने कुछ और दलील दी है। कोतवाली क्षेत्र गांव निवासी लड़के के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पुत्र 20 नवंबर को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकल गया था।
फिर वापस नहीं लौटा। इस तहरीर पर मुरवल पर यहां पुलिस ने 28 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। इसकी जांच मुरवल चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed