फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of the young man was found lying under the culvert

युवक का शव पुलिया के नीचे पड़ा मिला

Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man was found lying under the culvert
बबेरू। आधार कार्ड बनवाने गए युवक का शव बाइक सहित नहर पुलिया में मिला। गले में चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव निवासी आशीष राजपूत (20) पुत्र चंद्रशेखर शुक्रवार की दोपहर आधार कार्ड बनवाने के लिए बाइक से बबेरू गया था, फिर वापस नहीं आया। परिजनों ने पूरी रात खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह राहगीरों ने भदेहदू-अकोना गांवों के बीच नहर पुलिया के नीचे आशीष का शव पड़ा देखा, पास में ही बाइक पड़ी थी। पुलिस ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई नीरज ने बताया कि गले में चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे अनुमान है कि उसकी हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी बांके बिहारी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्ट्या यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed