फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The Board will take the ATM 112 gram panchayats

मंडल की 112 ग्राम पंचायतों में लगेंगे एटीएम

Sat, 16 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 16 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The Board will take the ATM 112 gram panchayats
एटीएम - फोटो : अमर उजाला

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की 112 ग्राम पंचायतों में एटीएम लगेंगे। पहले चरण में 5000 से अधिक आबादी वाले गांवों को इसमें शामिल किया जा रहा है। पंचायती राज विभाग के निदेशक ने डीपीआरओ से ग्राम पंचायतों का ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन


अगले माह से एटीएम लगाने की कवायदें शुरू हो जाएंगी। मंडल अपर निदेशक (पंचायत) आनंद प्रकाश ने चारों जिलों के 28-28 गांवों की सूची भेजी है। मिनी सचिवालयों में इंटरनेट और बिजली सुविधा की जानकारी भी मांगी है।
विज्ञापन


निदेशक अनिल दमेले ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर तीन हजार और पांच हजार आबादी वाली ग्राम पंचायतों और एटीएम मशीन लगाने के लिए पंचायत भवनों की स्थिति समेत इंटरनेट, बिजली, सुरक्षा आदि का ब्योरा मांगा है। यह भी पूछा है कि पांच किलोमीटर दायरे में एटीएम मशीन है या नहीं? 20 जुलाई तक सूचना भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा जिले में 28 गांवों की सूची भेजी गई है। बड़ोखर ब्लाक में तिंदवारा, बबेरू में हरदौली, नरैनी में अतर्रा ग्रामीण व करतल, तिंदवारी में बेंदा, महुआ में रहूसत, जसपुरा में गड़रिया, जसपुरा में सिंधनकलां, बिसंडा ब्लाक में ओरन ग्रामीण, तेंदुरा, बल्लान और चौसड़ गांवों को चिह्नित किया गया है।

महोबा में नौ, हमीरपुर में 11 और चित्रकूट जिले में सात गांवों को शामिल किया गया है। पहले चरण में 5000 आबादी वाले इन गांवों में एटीएम लगाने की कवायद शुरू होगी। दूसरे चरण में तीन हजार आबादी का मानक रखा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि शासन स्तर पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक समेत अन्य बैंकों से अनुबंध हो चुका है। उम्मीद है कि 15 अगस्त पर ग्रामीणों को एटीएम सुविधा मिलने लगेगी।


एटीएम लगाने के लिए शासन से मिले निर्देशों के बाद ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। सभी जानकारियों के साथ निदेशालय सूची भेज दी गई है। चयनित गांवों में सुरक्षा, बिजली व नेट की व्यवस्था की जा रही है। मानकों पर खरा उतरने वाली ग्राम पंचायतों में शीघ्र ही एटीएम लगेंगे। - आनंद प्रकाश, प्रभारी अपर निदेशक
पंचायती राज विभाग, चित्रकूटधाम मंडल (बांदा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed