फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The Board selected 150 pilgrims

मंडल से 150 हज यात्रियों का चयन

Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The Board selected 150 pilgrims
हज यात्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल से इस वर्ष हज यात्रा पर 150 महिला-पुरुष हज यात्री जाएंगे। सोमवार को लखनऊ स्थित स्टेट हज कमेटी द्वारा लाटरी प्रक्रिया में इनका चयन किया गया। सबसे ज्यादा 73 हज यात्री बांदा के हैं। चारों जनपदों से कुल 311 आवेदन किए गए थे।

विज्ञापन


हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा और जिला हज कमेटी सदस्य हाजी सुभान अली ने बताया कि बांदा से 73, हमीरपुर से 43, महोबा से 28 और चित्रकूट से छह हज यात्रियों का चयन हुआ है। बांदा में अजमत अली, रियाज अहमद, रऊफ अली, रजा हुसैन, सैय्यद आफताब अहमद, मोहम्मद महफूज, शहीरुद्दीन, सगीर अहमद, अब्दुल जब्बार, हनीफ, लल्लन अहमद, हबीब बक्श, नजीबुर्रहमान, खुर्शीद खां, हशमत, मकसूद अहमद, मोहम्मद वसीम, सैय्यद मुमताज रब्बानी, जहीर अहमद खां को चुना गया है। इसके अलावा रिजर्व कोटे में अब्दुल वहाब व जहीर अहमद का नाम है।
विज्ञापन


हमीरपुर से इस्लाम अहमद, अली बक्श, बदरुद्दीन, अब्दुल कय्यूम, इस्माइल, मोहम्मद रशीद, साबिर अली, सगीर, अब्दुल मतीन, महमूद हसन सिद्दीकी, बाकर, इमामुद्दीन, फैय्याज अली, इश्तियाक अहमद और लतीफ अहमद शामिल हैं। महोबा से उमर खां, कल्लन खां, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अशरफ खां, मोहम्मद रफीक, नत्थू खां, शेखू, अब्दुल रऊफ खां, मोहम्मद उस्मान सौदागर और राहत हुसैन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट से तारिक अजीज, गनी खां और निजामुद्दीन तथा रिजर्व श्रेणी में जहूरा खां शामिल हैं। हज कमेटी सदस्यों ने कहा है कि इन चयनित यात्रियों को 81 हजार रुपये का चालान जमा करना है। अधिक जानकारी के लिए 9415557134 या 9452738777 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed