{"_id":"577bf5474f1c1b6f0c7fad10","slug":"the-board-did-not-buy-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में फ्लाप गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में फ्लाप गेहूं खरीद
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सूखे के चलते चालू वर्ष में गेहूं खरीद का लक्ष्य फ्लाप हो गया। चित्रकूटधाम मंडल में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 10 फीसदी से भी कम गेहूं की खरीद हो पाई। सबसे कम खरीद महोबा में हुई।
विज्ञापन
मंडल के चारों जिलों में 97,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य था। इसमें बांदा जिले में 33 हजार, महोबा में 11 हजार, हमीरपुर में 35,500 और चित्रकूट जिले में 18 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जाना था। इसके लिए खाद्य विपणन, पीसीएफ, यूपी एग्रो व भारतीय खाद्य निगम आदि को एजेंसी नामित करते हुए 106 केंद्र खोले गए थे।
विज्ञापन
लेकिन बांदा में 2492.100 एमटी (7.55 फीसदी), महोबा में 210.242 एमटी (1.89 फीसदी), हमीरपुर में 5676.150 एमटी (15.99 फीसदी) और चित्रकूट में सिर्फ 654.666 एमटी (3.64 फीसदी) खरीद हुई। कुल मिलाकर मंडल में 9.26 फीसदी गेहूं की खरीद हो पाई है। क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक अशोक कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष मंडल में 47,195 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। सूखे के चलते इस साल मात्र 9033 एमटी खरीद हो पाई।
विज्ञापन