{"_id":"5783df834f1c1b0f7913d7da","slug":"the-bjp-station-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने थाने का किया घेराव
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
बदौसा में थाना घेराव सभा में बोलते जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां थाने का घेराव किया। प्रदेश की सपा सरकार को कानून व्यवस्था और गुंडाराज मुद्दे पर घेरने की कोशिश की। जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल की अगुवाई में नरैनी विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने थाना परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए। भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों व उपलब्धियों का बखान किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के साथ भाजपा यूपी की सत्ता में काबिज होगी। सपा सरकार में थाना बिकता है। इससे जनता को न्याय नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
बुंदेलखंड प्रभारी लवलेश सिंह, जिला महामंत्री प्रेमनारायण द्विवेदी, संजय सिंह, दिलीप राजपूत, डॉ. रामसुजान त्रिपाठी, कालीचरण वाजपेयी, सिद्धार्थ गुप्ता, अनिल सैनी, सुशील त्रिपाठी, अरुण चौरिहा, रमाकांत द्विवेदी, रामकिशोर कबीर, गीता सागर, किरन वर्मा, मीना भारती, महेंद्र वर्मा, राजकरण करीब, भरतलाल कोटार्य, दिनेश अनुरागी, रामेश्वर कुरील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन