फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The battle to save agriculture, the cows driving each other's border

खेती बचाने की जंग, एक-दूसरे की सीमा पर खदेड़ रहे गोवंश

Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The battle to save agriculture, the cows driving each other's border
The battle to save agriculture, the cows driving each other's border - फोटो : BANDA
करतल (बांदा)। यूपी-एमपी के सीमावर्ती गांवों के किसानों के बीच गोवंश ‘फुटबाल’ बन गए हैं। रोजाना एक-दूसरे की सरहद पर गायों के झुंड खदेड़ने की वजह से ग्रामीणों का आमना सामना हो जाता है। इससे तनातनी और झगड़े की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

दोनों तरफ के किसान 80 हजार बीघा भूमि खेती बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सीमावर्ती गांवों में बड़ी तादाद में अन्ना पशु हैं। बांदा (यूपी) की सीमा में रहने वाले किसान अक्सर इन गायों के झुंड को एमपी की सीमा में खदेड़ देते हैं। मौका मिलते ही एमपी के किसान इन गायों को यूपी की तरफ हांक देते हैं। जिस तरफ ग्रामीणों की संख्या कम होती है, सामने वाले डरा धमका कर भगा देते हैं। यह स्थिति किसी दिन बड़े विवाद की वजह बनेगी।
विज्ञापन

कृष्ण गोपाल
5000 रुपये लेकर वापस हांक दीं अन्ना गायें
पुंगरी गांव के किसान कृष्ण गोपाल बताते हैं कि अन्ना गायों से फसल बचाने के लिए तरह-तरह के पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। गांव से 5000 रुपये चंदा कर 150 अन्ना गायों को पन्ना घाटी में छुड़वाया था। एमपी वालों ने यह पैसा ले लिया और 15 दिन में ही गायों को फिर हमारे गांवों की तरफ हांक दिया। जब भी गायों को मध्य प्रदेश की घाटी में यूपी के किसान हांकते हैं तो एमपी के किसान झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिद्दी
यूपी वाले एमपी में हांक देते गोवंश
भवानीपुर, एमपी निवासी किसान छिद्दी ने बताया कि सीमा पर उसके खेत हैं। यूपी के किसान एमपी की सरहद पर अन्ना गायें हांक देते हैं। उनके झुंड रात में खेत में धावा बोल देते हैं। फसल बचाने के लिए खेत में चारों तरफ झाड़ियां व कंटीले तार की बाड़ लगा रखी है। दिन-रात खेत में ही गुजार रहे हैं।
बच्चन।
जान दांव पर लगाकर बचा रहे फसल
यूपी-एमपी सीमा पर स्थित भवानीपुर (एमपी) गांव के किसान बच्चन बताते हैं कि इन दिनों कोहरा, ठंड, बारिश के बावजूद वह अपनी जान दांव पर लगाकर खेत में मड़इया डाले फसल की रखवाली कर रहे हैं। वरना तैयार फसल एक रात में अन्ना गायों का निवाला बन जाएगी।
यूपी-एमपी के सीमावर्ती गांव
यूपी : महाराजपुर, बोड़ा पुरवा, विदुवा पुरवा, बिल्हरका, पुंगरी, नहरी, मानपुर, रेहुंची, सलामतपुर, छत्ता पुरवा, लोहारन पुरवा, बंजारा, उदय पुरवा (तहसील नरैनी, जनपद बांदा)

एमपी : बीहर पुरवा, लौलास, सिरवरिया, भवानीपुर, राजापुर, चंदौरा, चांदीपाटी, खरौनी, बरौली, रामनई, जिगनी, धीना, मगदा पुरवा, पन्ना चौकी (अजयगढ़, जनपद पन्ना)

The battle to save agriculture, the cows driving each other's border

The battle to save agriculture, the cows driving each other's border- फोटो : BANDA

The battle to save agriculture, the cows driving each other's border

The battle to save agriculture, the cows driving each other's border- फोटो : BANDA

The battle to save agriculture, the cows driving each other's border

The battle to save agriculture, the cows driving each other's border- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed