फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The Battle of freedom fighter cremated Biswesr ji

पंचतत्व में विलीन हुए जंग-ए-आजादी के योद्धा विश्वेसर जी

Sun, 22 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 22 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
The Battle of freedom fighter cremated Biswesr ji

राजकीय सम्मान और शोक सलामी के बीच रविवार को बागै नदी तट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वेसर वाजपेयी का अंतिम संस्कार हुआ। दिल का दौरा पड़ने से 97 वर्ष की उम्र में शनिवार की रात उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन


बदौसा प्रतिनिधि के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे सेनानी की शव यात्रा में समर्थकों, राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों आदि सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धांजलि देने की होड़ रही। पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन


अंतिम यात्रा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (बबेरू) सांवले प्रसाद आर्य और वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस की आंखें छलक आईं। अतर्रा तहसीलदार राजेश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, थानाध्यक्ष राजीव यादव, उप निरीक्षक शैलेंद्र पांडेय, कानूनगो व हल्का लेखपाल पुरुषोत्तम शुक्ला समेत कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र, जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, पंकज मिश्रा, पूर्व डीडीसी दिलशेर खां आदि ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने सेनानी के पुत्र कृष्ण कुमार वाजपेयी को अंतिम संस्कार के लिए 2000 रुपये का चेक दिया।  उधर, जिला कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने अपना एक सरपस्त खो दिया।

बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान श्री वाजपेई ने अंग्रेज एसडीएम को उठाकर पटक दिया था और डीएम की कुर्सी में बैठकर उसे बर्खास्त करने का फरमान सुना दिया था। 


शोक सभा में एमयू दुर्रानी, शोएब रिजवी, संजय ठाकुर, राज कुमार गर्ग, रफत खां, जहांगीर, नाथूराम सेन, रमेश खेंगर, शब्बीर सौदागर, राममिलन पटेल, शिवबली सिंह, रामफल, शफात आदि शामिल रहे। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सैय्यद अल्तमश के दादा वकील अहमद की शनिवार को हुई हत्या की निंदा की गई और उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed