फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The basic philosophy of human Akatmwad BJP

मानव एकात्मवाद भाजपा का मूल दर्शन

Sun, 31 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 31 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The basic philosophy of human Akatmwad BJP
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते फतेहपुर के विधायक विक्रम सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। भाजपा की दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला रविवार को खत्म हो गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी समेत प्रमुख वक्ताओं ने ‘मानव एकात्मवाद’ पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्री त्रिपाठी ने कहा कि मानव एकात्मवाद भाजपा का मूल दर्शन है। भारतीय जनसंघ या भाजपा भारत को प्राचीन व सनातन राष्ट्र मानती है। उन्होंने ‘यतो अभ्युदय नि:श्रेयस संसिद्धि स धर्म’ श्लोक पर चर्चा की। कहा कि यह व्यष्टि, समिष्टि, सृष्टि व पमेष्टी की एकात्मा का विचार है।  
विज्ञापन


दो दिन तक चले प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा का इतिहास एवं विकास, सैद्धांतिक अधिष्ठान, हमारा विचार परिवार, अपनी कार्यपद्धति, एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, कार्यकर्ता व्यक्तित्व विकास, मीडिया प्रबंधन, राजनीतिक कार्यों में सोशल मीडिया का प्रयोग, देश के समक्ष चुनौतियां आदि विषयों पर विचार रखे गए। जिला प्रभारी अन्नू श्रीवास्तव, सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, मदन पांडेय, फतेहपुर विधायक विक्रम सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी, डॉ.राजनारायण, अजित प्रकाश गुप्त ने संबोधित किया। हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जगराम सिंह, डॉ.विजय सिंह चौहान, अखिलेश श्रीवास्तव, संतोष गुप्त, राजेश द्विवेदी, प्रभाकर अवस्थी, प्रेमनारायण द्विवेदी, अखिलेश दीक्षित, विवेकानंद गुप्त, श्याम सिंह, सत्यदेव अवस्थी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, गीता सागर, किरन वर्मा, मीना भारतीय, प्रभा गुप्ता, कल्लू राजपूत, विनय रजक महेंद्र सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed