{"_id":"6a1ef2ae1d36ae3b3c8633c23527f9fe","slug":"the-bank-will-take-into-account-the-gas-subsidy-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली जनवरी से बैंक खाते में जाएगी गैस सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली जनवरी से बैंक खाते में जाएगी गैस सब्सिडी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को अगले माह से प्रति सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के 568 रुपये बैंक खाते में भेजी जाएगी। आधार कार्ड धारक ग्राहकों से अपना पंजीकरण गैस एजेंसी और बैंक खाते में कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मेें डीएम सुरेश कुमार और एलपीजी कंपनी के उप महा प्रबंधक पीके झा व अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके झा ने एलपीजी वितरकों के साथ बैठक की। इसमें डीबीटीएल योजना की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
पहली जनवरी से लागू हो रही इस योजना में पंजीकृत होने वाले ग्राहकों के बैंक खाते में 568 रुपये की अग्रिम राशि सब्सिडी के मद मेें भेजी जाएगी। जिन ग्राहकों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें अपने बैंक खाते का ब्योरा निर्धारित प्रारूप पर गैस एजेंसी और बैंक को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
गैस वितरक आराधना एजेंसी के रामेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक मात्र 25 फीसदी ग्राहकों ने ही योजना में अपना पंजीकरण कराया है। 31 दिसंबर तक पंजीकरण करा लें।