{"_id":"58444fa84f1c1be221a863c0","slug":"the-atm-capture-recruits","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगरूटों ने किया एटीएम पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगरूटों ने किया एटीएम पर कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई की अलीगंज स्थित सिटी ब्रांच मेें एटीएम की लाइन में रंगरूटों का कब्जा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रविवार को बैंक बंदी में खुली एटीएम पर पुलिस के रंगरूटों ने कब्जा कर लिया। लाइन में लगे अन्य खाताधारकों से बदसलूकी और एक को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर खाताधारकों ने लामबंद होकर रंगरूटों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। खबर मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने फोर्स भेजकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
रविवार को बैंक की छुट्टी होने से एटीएम पर पैसे निकालने वालों की भीड़ थी। अमर टाकीज के पीछे स्थित स्टेट बैंक की सिटी ब्रांच की एटीएम में खाताधारकों की लंबी लाइन थी। दोपहर को पुलिस लाइन से कुछ रंगरूटों का जत्था यहां पैसा निकालने आया गया। लाइन में लगे अन्य खाताधारकों को धौंस धमकी देकर जबरन अपनी लाइन बना ली। कुछ महिलाएं भी रंगरूटों की बदसलूकी का शिकार हुईं। रंगरूटों ने लाइन में लगे एक युवक सुनील (छावनी) को थप्पड़ जड़ दिया। इससे खाताधारक लामबंद होकर भड़क उठे। स्थिति बिगड़ती की तभी पुलिस के अधिकारियों को खबर मिल गई और उन्होंने पुलिस बल भेज दिया। पुलिस ने आकर नाराज खाताधारकों को समझा-बुझाकर शांत किया। उधर, मीडिया के कैमरे देखकर कई रंगरूट मुंह छिपाकर वहां से खिसक लिए। मामला वहीं रफादफा हो गया।
विज्ञापन