{"_id":"682a2627ee24f80d7a0bb535","slug":"the-amount-for-mass-marriage-has-increased-now-one-lakh-rupees-will-be-given-banda-news-c-212-1-sknp1008-126718-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सामूहिक विवाह की राशि बढ़ी अब एक लाख रुपये मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सामूहिक विवाह की राशि बढ़ी अब एक लाख रुपये मिलेंगे
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश सरकार सामूहिक विवाह योजना में अब 51 हजार के स्थान पर एक लाख रुपये प्रति विवाह में खर्च करेंगी। इस राशि में 60 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाएंगे। 25 हजार का सामान दिया जाएगा। 15 हजार शादी कार्यक्रम में खर्च होंगे।
सामूहिक विवाह योजना के तहत अभी तक सरकार प्रति विवाह 51 हजार रुपये खर्च करती थी। इस राशि से 35 हजार की राशि कन्या के खाते में भेजी जाती थी। 10 हजार का सामान और छह हजार शादी कार्यक्रम में खर्च होते थे। समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना में सरकार ने बड़ा बदलाव किया है।
हाल ही में शासन स्तर पर हुई बैठक में जानकारी दी गई कि सामूहिक विवाह समारोह में प्रति विवाह सरकार एक लाख की राशि खर्च करेंगी। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाएंगे। तीस हजार का कन्या को सामान दिया जाएगा। 15 हजार रुपये शादी कार्यक्रम में खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के धनराशि बढ़ाने से जिले की करीब एक हजार से अधिक गरीब कन्याओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
प्रति वर्ष सरकारी मंडप के नीचे जिले की एक हजार कन्याओं के विवाह होते हैं। समाजसेवी रामगोपाल का कहना है कि सरकार द्वारा सामूहिक विवाह की राशि बढ़ाया जाना बेहतर कदम है।
जहां कन्या को एकमुश्त 60 हजार की राशि मिलेगी। वहीं कन्या को 30 हजार की कीमत का घरेलू सामान भी मिलेगा।