फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The alliance defeated the BJP and captured the seat

Banda News: भाजपा को हराकर गठबंधन ने किया सीट पर कब्जा

Wed, 05 Jun 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The alliance defeated the BJP and captured the seat
बांदा। बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट में मंगलवार को चुनाव नतीजे घोषित किए गए। मंडी समिति में भीषण गर्मी के बीच नतीजों पर सभी लोग टकटकी लगाए रहे। करीब चार बजे 32 राउंड में मतगणना पूरी हुई। भाजपा के प्रत्याशी आरके पटेल को 71210 वोट से हराकर सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने जीत हासिल की। कृष्णा को 4,06,567 वोट मिले। वहीं प्रतिद्वंदी भाजपा के आरके पटेल को 3,35,357 मत हासिल हुए। बसपा तीसरे स्थान पर रही और प्रत्याशी मयंक द्विवेदी को 2,45,745 वोट ही मिले। शाम को आरओ ने विजयी प्रत्याशी कृष्ण पटेल को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मंडी समिति में मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से आधा घंटा विलंब हो गया। करीब साढ़े आठ बजे मतगणना शुरू हुई। 9.45 बजे पहले रुझान आया। इसमें भाजपा के आरके पटेल पहले स्थान पर रहे और सपा-कांग्रेस की गठबंधन प्रत्याशी कृष्णा पटेल दूसरे और बसपा के मयंक तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

चार राउंड तक भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए रहे। इसके बाद जैसे ही सूर्य की तपिश बढ़ी भाजपा के पसीने छूटने शुरू हो गए। सपा प्रत्याशी करीब 100 वोटों से आगे निकली। फिर नौवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल आगे रहे। नौवे राउंड के बाद कृष्णा पटेल ने बढ़त बनानी शुरू की तो फिर पीछे नहीं रुकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 राउंड की मतगणना में करीब पांच बज गए। 32वें राउंड में सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी कृष्णा पटेल को 4,05,455 वोट मिले। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल को 71,055 वोटों से हराया। भाजपा के आरके पटेल को 3,34,400 वोट मिले।बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी को 2,45,026 मत मिले और तीसरे स्थान पर रहे। पांच बजे मतगणना खत्म होने और नतीजे घोषित होने के बाद रिटर्निंग आफीसर ने विजयी प्रत्याशी कृष्णा पटेल को प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद सपा व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जमकर जश्न मनाया।

बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव, सपा राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, जिलाध्यक्ष डा.मधुूसूदन कुशवाहा सहित सभी पार्टी पदाधिकारी ने कृष्णा पटेल का माला पहनाकर स्वागत किया। उधर, भाजपा, सपा व बसपा के अलावा कोई प्रत्याशी पांच हजार का आंकड़ा नहीं पार कर पाया। चुनावी मैदान में निर्दलीय सहित कुल 12 प्रत्याशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed