{"_id":"682396935a985babe0052667","slug":"the-accused-who-shot-and-looted-a-father-son-jeweler-arrested-in-an-encounter-banda-news-c-212-1-sknp1006-126463-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सराफ पिता-पुत्र को गोली मारकर लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सराफ पिता-पुत्र को गोली मारकर लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। एक माह पहले गिरवां के बछेही मोड़ पर फेरी लगाकर लौट रहे सराफा व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मारकर लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मकरी गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह पकड़ा गया। उसका साथी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए अपराधी के खिलाफ नरैनी और गिरवां थाने में गिरोह बंद अधिनियम समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव के रहने वाले मिथलेश सोनी अपने पुत्र पंकज सोनी के साथ गांव-गांव सोने-चांदी के जेवरातों की फेरी लगाते हैं। 12 अप्रैल को बाइक से घर जा रहे थे। बछेही मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर जेवरातों से भरा बैग छीन लिया था। बदमाशों ने व्यापारी पिता-पुत्र के विरोध करने पर तमंचे से फायर भी किया था। दसमें पंकज सोनी गोली लगने से घायल हो गए थे।
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि गिरवां थाना क्षेत्र में एक बाइक में दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। इस पर एसओजी व गिरवां पुलिस ने मकरी गांव पुलिया के पास तलाशी व चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान देर रात वहां से गुजरे बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हड़हा कबौली गांव के आमिर खान के पैर में गोली लग गई। दूसरा बदमाश हड़हा कबौली गांव का जमाल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में घायल आमिर को जिला अस्पताल में देर रात भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से लूटे गए आभूषण, 16,500 रुपये नकद, तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ टीम में गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी व एसओजी प्रभारी कृष्णदेव त्रिपाठी की टीम शामिल रही।