{"_id":"57d98e7d4f1c1b1423d478c5","slug":"thalia-spoon-opposition-expressed-by-ringing","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाली-चम्मच बजाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली-चम्मच बजाकर जताया विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में थाली बजाकर विरोधी जतातीं आंगनबाड़ियां और सहायिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आंगनबाड़ियों और सहायिकाओं की चल रही हड़ताल के पांचवें दिन बुधवार को आंगनबाड़ियों ने विकास भवन परिसर को चम्मच और थालियों के शोर से गुंजा दिया।
विज्ञापन
मांग की कि उन्हें भरपूर थाली के भोजन का वेतन दिया जाए। विधायक दलजीत सिंह ने धरना स्थल पर आश्वासन दिया कि विधान सभा में यह मुद्दा उठाएंगे। आंगनबाड़ियों ने विधायक को ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने और इसके पूर्व तक मानदेय 18 हजार रुपये दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
गुरुवार को अशोक लाट चौराहे पर अपनी सरकारी ड्रेस (हरी साड़ी) का बहिष्कार करने की भी आंगनबाड़ियों ने घोषणा की। अध्यक्षता महामंत्री रजनी मरजीना ने की। मंडल अध्यक्ष नीलम वर्मा समेत रंजना श्रीवास्तव, मिथलेश, अनीता, कुंती देवी, संगीता सिंह, अनीता सिंह, अर्चना सिंह, राकेश सिंह, सरोज शुक्ला, विमला, राम देवी साहू, शारदा, उमा, नुसरत रिजवाना, आरफा, राजकिशोरी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन