फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   TET: Students confused on questions of maths and child development

टीईटीः गणित और बाल विकास के सवालों पर उलझे परीक्षार्थी

Mon, 24 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
TET: Students confused on questions of maths and child development
जेएन डिग्री कालेज, बांदा में ब्लैक बोर्ड पर सीटिंग प्लान देखते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में गणित और बाल विकास के प्रश्नों में परीक्षार्थियों को खासी माथा-पच्ची करनी पड़ी। कई परीक्षार्थियों को कड़ाके की ठंड में भी पसीने आ गए। हाईस्कूल स्टैंडर्ड गणित सहित 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर में ढाई घंटे भी परीक्षार्थियों ने कम बताए। कई परीक्षार्थी देर से पहुंचने पर परीक्षा से वंचित रहे। निर्धारित समय से आधा घंटे पहले तक केंद्रों में प्रवेश दिया गया। दोनों पालियों में कुल 1407 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जनपद के 18 केंद्रों में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई। कोविड गाइड लाइन के अनुसार थर्मल स्कैनर आदि का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। मंडल मुख्यालय बांदा में दोनों पालियों में 16,827 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 15,420 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 1407 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 10,043 में 9,234 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 809 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में 6784 परीक्षार्थियों में 6186 ने परीक्षा दी। 598 अनुपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत और डीएम अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन आदि ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों पालियों की परीक्षा के बाद आंसर शीट को ट्रेजरी में डबल लॉक में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान की पत्नी लेट, नहीं मिली इंट्री
बांदा। टीईटी पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से थी। लेकिन परीक्षार्थियों को 9.30 पर ही पहुंचने को कहा गया था। इसके बाद आए परीक्षार्थियों को इंट्री नहीं मिली। जौरही गांव के प्रधान हरीकृष्ण प्रजापति की पत्नी सरिता प्रजापति पहली पाली में परीक्षार्थी थीं। परीक्षा केंद्र आदर्श बजरंग इंटर कालेज में वह 10:05 बजे पहुंचीं, उन्हें इंट्री नहीं मिली। काफी आरजू मिन्नत के बाद भी अनुमति न मिलने पर प्रधान पत्नी की आंखों में आंसू आ गए और मायूस लौट गई।
7 हजार परीक्षार्थियों की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
बांदा। टीईटी परीक्षार्थियों को मुफ्त आने-जाने की शासन द्वारा दी गई सुविधा का लगभग 7 हजार परीक्षार्थियों ने लाभ उठाया। परीक्षार्थियों की आमद पूर्व संध्या शनिवार से ही शुरू हो गई थी। अपने निजी वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में रोडवेज बसों से आए। परीक्षा समाप्ति के बाद इन्हें मुफ्त ही वापस भेजा गया। रोडवेज एआरएम परमानंद ने बताया कि शनिवार को 3300 व रविवार को 4000 अभ्यर्थियों ने मुफ्त यात्रा की। उनका प्रवेश पत्र देखकर उनका जीरो बैलेंस टिकट काटा गया। यह सुविधा सोमवार को भी जारी रहेगी। परिवहन निगम ने टीईटी के मद्देनजर 100 बसों का संचालन किया है। (संवाद)

तिंदवारी में 120 ने छोड़ी परीक्षा
तिंदवारी। एसएन इंटर कॉलेज में हुई टीईटी में प्राथमिक स्तर की पहली पाली में 500 में 437 और जूनियर स्तर की दूसरी पाली परीक्षा में 500 में 443 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्राथमिक में 63 और जूनियर में 57 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार, पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद, स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. प्रमोद कुमार (कृषि अधिकारी), प्रमोद मिश्र (एई लघु सिंचाई), विनोद वर्मा (चकबंदी अधिकारी) और परीक्षा सहायक दयाराम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

बांदा के डीएवी परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करते आईजी एसके भगत। संवाद

बांदा के डीएवी परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करते आईजी एसके भगत। संवाद- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed