{"_id":"d8b9202adccdaaed7b890b3afd23bdce","slug":"tet-struggle-front-written-letter-to-prime-minister-for-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी संघर्ष मोर्चा ने मांगी इच्छा मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी संघर्ष मोर्चा ने मांगी इच्छा मृत्यु
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू में टीईटी संघर्ष मोर्चा ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर रोजगार न मिलने पर इच्छा मृत्यु की मांग की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें कहा गया है कि टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
मोर्चा अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा कि कई बार ज्ञापन भेजने के बाद उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। एनसीटीई की ओर से बीएड व बीटीसी पास टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को योग्य माना गया है। प्रदेश में 4.86 लाख टीचरों के पद खाली होने के बावजूद उन्हें वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में रामनरेश चक्रवर्ती, पन्नालाल सोनी, जयपाल सिंह, पुष्पराज चंदेल, राम प्रसाद चौरसिया, आशुतोष त्रिपाठी, रामरूप द्विवेदी, संजीव, धर्मेंद्र, विवेक गुप्ता, राजीव, देवकांत सविता, अनिल यादव, क्षमा गुप्ता, बृजेंद्ेर सिंह समेत बड़ी संख्या में टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगार शामिल रहे।
विज्ञापन