{"_id":"66c238c21e0b7153c105fa55","slug":"teenager-dies-due-to-electric-shock-from-fan-banda-news-c-212-1-bnd1005-114531-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पंखे के करंट से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पंखे के करंट से किशोरी की मौत
विज्ञापन
बांदा। पंखे में आ रहे करंट से किशोरी की मौत हो गई। पंखा चालू करते समय हादसा हुआ।
कालिंजर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी सुनैना राजपूत (16) शनिवार की दोपहर घर में पंखा चालू करने के लिए गई थी। तभी पंखे में आ रहे करंट से वह अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी नरैनी पहुंचे। वहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भाई सोनू ने बताया कि वह 11वीं में राजकीय इंटर कॉलेज कालिंजर में पढ़ती थी। पिता शारदा प्रसाद लकवाग्रस्त हैं। भाई ने बताया कि कस्बे में एक फेस नहीं आ रहा था। इस पर लाइनमैन ने गांव की घरेलू बिजली लाइनों को 11 हजार लाइन से जोड़ दिया था। इस कई घरों के उपकरण भी फुंक गए। कालिंजर थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि करंट से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।