{"_id":"68ebfaa74515ea0b100f7714","slug":"teenager-dies-due-to-collapse-of-earthen-mound-woman-critical-banda-news-c-212-1-bnd1017-134614-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मिट्टी का टीला ढहने से किशोर की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मिट्टी का टीला ढहने से किशोर की मौत, महिला गंभीर
Mon, 13 Oct 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मोनू। फाइल फोटो।
पैलानी (बांदा)। दीपावली में घर की लिपाई-पुताई करने के लिए मिट्टी खोदने गए किशोर व पड़ोसी महिला टील ढहने से दबकर गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां किशोर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का उपचार हो रहा है।
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी सुनील कोरी ने बताया कि उसका पुत्र मोनू (12) व गांव के पंगु प्रजापति की बहू ममता (35) रविवार को सुबह करीब आठ बजे घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने गए थे। मिट्टी निकालते समय अचानक टीला भरभराकर ढह गया। मलबे में दोनों लोग दब गए।
इस बीच आसपास मिट्टी खोदने गईं महिलाओं ने चीख पुकार सुनी तो मौके पर मौजूद महिलाओं ने मलबे में दबे मोनू और ममता को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। ममता को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पिता के मुताबिक, मोनू खप्टिहा कलां इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि मिट्टी का टीला ढहने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।