फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager commits suicide after her demand for a mobile phone was not met

Banda News: मोबाइल की जिद पूरी न होने पर किशोरी ने की खुदकुशी

Sat, 27 Dec 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide after her demand for a mobile phone was not met
-बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव की घटना, ननिहाल में फंदे पर मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मोबाइल लेने की जिद पूरी न होने पर ननिहाल में रह रही किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मामी ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।

चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के महुवा गांव निवासी राजकरन ने बताया कि उसकी भतीजी स्वाती (15) अपने ननिहाल बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में रह रही थी। शुक्रवार की शाम छह बजे उसने हैंडपंप के पाइप से अपने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद खेत से कामकाज कर घर पहुंची उसकी मामी ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।

ताऊ राजकरन ने बताया कि दो माह पहले स्वाती को उसके नाना रामनारायण अपने साथ भदावल ले गए थे। तब से वह वहीं रह रही थी। बताया कि स्वाती अपनी नानी चमेलिया से नया मोबाइल दिलाने की मांग कर रही थी। नानी ने कहा था कि फसल का पैसा आने पर वह मोबाइल दिलाएंगे। इसी बात से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। स्वाती के पिता शिवप्रसाद रायपुर में रहकर कमाते हैं। वह एक महीने पहले ही गांव से रायपुर गए हैं। वह दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। गांव के स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती थी। बदौसा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि नानी ने मोबाइल नहीं दिलाया था, इसी वजह से उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed