फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenage girl dies of illness, fear of poison

Banda News: बीमारी से किशोरी की मौत, जहर की आशंका

Mon, 27 May 2024 10:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 27 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies of illness, fear of poison
बांदा। बीमारी के चलते किशोरी ने घर में दम तोड़ दिया। चाचा ने अपने ही रिश्तेदारों पर जहर खिलाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव निवासी काजल (13) की सोमवार रात दो बजे मौत हो गई। घाटमपुर निवासी शिवशंकर को सूचना मिलने पर उसने अपने ही रिश्तेदारों पर जहर खिलाने की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पड़ोसी प्रधान लल्लू प्रसाद के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि काजल के पिता रामकिशोर की आठ माह पहले निधन हो चुका है। मां का चार साल पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन

काजल अपने छोटे भाई सुधीर के साथ अपने ताऊ बदलू के घर में रहते थे। वहीं इनका पालन पोषण कर रहे थे। पैलानी थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि फेफड़ों की बीमारी के चलते किशोरी की मौत हुई है। चूंकि चाचा ने जहर की शंका जताई थी इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed