फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenage death, as soon as injection

इंजेक्शन लगते ही किशोर की मौत,

Sun, 25 Mar 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 25 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Teenage death, as soon as injection
इंजेक्शन - फोटो : डेमो फोटो

इंजेक्शन लगाते ही बालक की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर गलत इलाज व लापरवाही का आरोप लगाया। काफी देर बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। उधर, बुखार से जिला अस्पताल में आधा दर्जन ज्यादा मरीजों को भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शुकलन टोला निवासी रामबहोरी का 15 वर्षीय पुत्र पवन कुमार चार दिनों से बुखार से पीड़ित था। गांव में निजी क्लीनिक खोले डॉक्टर इलाज कर रहा था। शनिवार की शाम तबियत ज्यादा बिगडने पर डॉक्टर के पास ले गए। वहां डाक्टर के इंजेक्शन लगाते ही उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने डाक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कहा कि वह थाने में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर देंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुख्रार से पीड़ित देहात कोतवाली का लक्ष्मण (17) मर्का की सुनीता (19), इसी गांव का अखिलेश (14), जारी गांव में सुमन (21) सैमरी गांव का अर्जुन (5), तिंदवारा का अब्दुल (10), मटौंध की फूलमती (18), बिसंडा में रामकुमार (25) समेत करीब आधा दर्जन से अधिक बुखार से ग्रसित मरीजों को भर्ती किया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.आर के गुप्ता ने बताया कि मौसम के बदलने से बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसमें बच्चों की संख्या अधिक है। बाहर का खान-पान पर परहेज करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed