फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teej festivals greenery starts to rain

हरियाली तीज से शुरू होगी त्योहारों की बरसात

Tue, 26 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 26 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Teej festivals greenery starts to rain
हरियाणा के रोहतक में लोक कलाकार तीजन बाई के गहने चोरी

बांदा। नवंबर तक भगवान के सोते रहने से शादी-ब्याह जैसे शुभ कार्य भले न हों, लेकिन तीज-त्योहारों की धूम अगले माह अगस्त से शुरू हो जाएगी। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार अगस्त में होंगे। देवोत्थानी एकादशी पर देवताओं के न जागने तक छिटपुट तीज त्योहार चलते रहेंगे। नवंबर तक कुल मिलाकर छोटे-बड़े लगभग 100 तीज त्योहार पड़ेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित उमाकांत त्रिवेदी बताते हैं कि देवोत्थानी एकादशी तक शादी-ब्याह की सहालग नहीं है लेकिन तीज त्योहारों का आगाज 5 अगस्त को हरियाली तीज से हो जाएगा। इस दिन महिलाएं भगवान शिव की पूजा करती हैं।

विज्ञापन


इसके बाद 7 अगस्त को नागपंचमी, 18 को रक्षाबंधन, 21 को बहुला चौथ, 23 को हलछठी, 25 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छटा बिखरेगी। 4 सितंबर को हरितालिका तीज, 6 को ऋषि पंचमी, 17 को विश्वकर्मा जयंती और 23 सितंबर को जिउतिया व्रत होगा। उधर, अक्तूबर शुरू होते ही नवरात्र का आगमन होगा। पहली अक्तूबर को शारदीय नवरात्र, 10 को महाअष्टमी, 11 को दशहरा, 15 को शरद पूर्णिमा, 19 को करवा चौथ, 22 को अहोई अष्टमी, 26 को धनतेरस, 29 को चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी, छोटी दीवाली, 30 को दीपावली और 31 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा होगी। नवंबर में पहली को भइया दूज, 6 को डाला छठ, 9 को अक्षय नवमी, 10 को देवोत्थानी एकादशी और 14 को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली होगी। 10 नवंबर से शहनाइयों की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


बिखरेंगे गंगा जमुनी रंग
हिंदू त्योहारों की श्रृंखला के बीच मुस्लिम पर्व भी दस्तक देंगे। 11-12 सितंबर को ईदुज्जुहा (बकरीद) पड़ेगी जबकि अक्तूबर में मोहर्रम होगा। 14 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख और सिंधी समुदाय गुरु नानक देव जयंती मनाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed