फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teachers vote for election today

शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान आज

Thu, 02 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 02 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers vote for election today
कलेक्ट्रेट में एमएलसी चुनाव संबंधी अभिलेखों की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र मतदान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। शुक्रवार को जिले के 10 बूथों में 1156 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जिले में कुल 10 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। शुक्रवार को जिले भर के 1156 शिक्षक मतदाता वोट डालेंगे। मतदाताओं में 945 पुरुष और 211 महिला टीचर शामिल हैं। हरेक पोलिंग पार्टियों में पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। जबकि एक पोलिंग पार्टी रिजर्व में रखी गई है।

विज्ञापन


प्रत्येक बूथ पर एक-एक सेक्टर व पांच जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी रखेंगे। 10-10 माइक्रो प्रेक्षकों के साथ वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे। बांदा शहर में दो पोलिंग बूथ राजकीय बालिका इंटर कालेज में 76 महिला और 226 पुरुष मतदाता वोट डालेंगे। जबकि आर्य कन्या इंटर कालेज में 143 पुरुष व 41 महिला टीचर मतदान करेंगी। इसके अलावा ब्लाक मुख्यालय के जसपुरा में 56, तिंदवारी में 78, बबेरू में 140, कमासिन में 61, बिसंडा में 36, महुआ में 48, अतर्रा में 170 और नरैनी में 81 टीचर मतदाता वोट डालेंगे। प्रभारी अधिकारी (कार्मिक)/सीडीओ आरके सिंह ने बताया कि मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट में मतपेटियां जमा करेंगी। देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को झांसी भेज दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed