फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teachers leaving school and running DIOS office

Banda News: स्कूल छोड़कर डीआईओएस दफ्तर चला रहे शिक्षक

Thu, 22 Aug 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Teachers leaving school and running DIOS office
सुशील त्रिपाठी
विज्ञापन

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में सर्वाधिक माध्यमिक स्कूल-कॉलेजों और छात्र-छात्राओं वाले बांदा जिले में इन विद्यालयों की व्यवस्था का दारोमदार संभाले जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय की हालत हैरत करने वाली है। यहां स्टाफ का जबरदस्त टोटा है। 22 कर्मियों के स्थान पर मात्र दो कर्मी तैनात हैं। पांच कॉलेजों के शिक्षकों को उनका पाठन कार्य छुड़ाकर कार्यालय में संबद्ध करके काम निपटाया जा रहा है। इन शिक्षकों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित है। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से उनके कार्यालय में स्टाफ और संबद्ध शिक्षकों का ब्योरा मांगा है।
जिले में लगभग 300 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 90 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इन कॉलेजों का दायित्व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर है, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की अधिकांश कुर्सियां लम्बे अर्से से खाली हैं। यहां 22 पद सृजित हैं। इनमें 20 पद खाली हैं। विभाग के मात्र दो लिपिक ही कार्यरत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंटर कॉलेजों के पांच अध्यापकों को अपने कार्यालय में संबद्ध कर रखा है।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर उनके कार्यालय में रिक्त पदों और संबद्ध शिक्षकों का ब्योरा तत्काल तलब किया है। विधायक ने कहा है कि वह इस पर शासन से कार्यवाही कराएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट -
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में रिक्त पदों का ब्योरा -

पद स्वीकृत रिक्त
प्रधान सहायक 6 5
वरिष्ठ सहायक 6 4
स्टेनो 1 1
कनिष्ठ सहायक 1 1
चतुर्थ श्रेणी 4 2
लेखाकार 2 2



संबद्ध शिक्षकों का ब्योरा

1- विमल त्रिपाठी : जीआईसी , बांदा, एकाउंट का कार्य देख रहे हैं।
2 - अनिल सिंह : राजकीय माडल इंटर कालेज, पचनेही, कनिष्ठ सहायक का पटल संभाले हैं।
3 - सुनील : जीआईसी, बांदा, कनिष्ठ सहायक का काम देख रहे हैं।
4 - राजेश : जीजीआईसी, बांदा, वरिष्ठ सहायक का पटल देख रहे हैं ।
5- आशुतोष : जीआईसी, मटौंध, वरिष्ठ सहायक तथा परीक्षा संबंधी कार्य।


वर्जन...
रिक्त पदों की सूचना समय-समय पर उच्चाधिकारियों और शासन को भेजी जाती है। उम्मीद है कि जल्द ही रिक्त स्थानों पर नियुक्तियां होंगी।-विजयपाल सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed