फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   teachers dues should be paid soon

Banda News: शिक्षकों के बकाये का जल्द हो भुगतान

Sun, 27 Aug 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
teachers dues should be paid soon
बांदा। शिक्षकों ने लंबित समस्याओं को लेकर मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का लंबित बकाये का भुगतान जल्द किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होगा तो शिक्षकों को इसके लिए मुखर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो एवं लेखाधिकारी माध्यमिक के साथ जनपद के विभिन्न विद्यालयों की समस्याओं एवं शिक्षकों के विभिन्न लंबित प्रकरणों के मामलों को लेकर बैठक हुई। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के जिला मंत्री मोहम्मद बाकर ने कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी की कार्यालय स्तर पर लंबित समस्याओं को लेकर कोई निस्तारण कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

इसमें जीपीएफ की पर्ची को ऑनलाइन करना, एनपीएस की हर माह हो रही कटौती को समय से प्रान खातों में जमा करना, विभिन्न शिक्षकों के बकाए का भुगतान करना, एसीपी के प्रकरणों का निपटारा करना और विद्यालयों के अवशेष एरियों के कार्यालय स्तर पर रखरखाव एवं भुगतान की व्यवस्था शासनादेश के अनुसार करने संबंधित मामले हें। बैठक में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ से आलोक सिंह, दिनेश कुमार, मनोज त्रिपाठी, बलराम त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अवधेश वर्मा, संतोष द्विवेदी शर्मा, गुट, रामचंद्र, कामता सिंह पटेल, नवल किशोर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे शिक्षक
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय में शिक्षक एकत्रित होंगे और कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. जानकी शरण शुक्ला व जिलामंत्री मोहम्मद बाकर ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों का आंदोलन चल रहा है। राजधानी में मुख्यमंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपा जाएगा और जिला स्तर पर जिलाधिकारी कार्यालय पर शिक्षक एकत्रित होकर मांगों को लेकर मुखर होंगे और धरना देंगे। साथ ही आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed