फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   teacher,temple,worship,banda,city

साप्ताहिक मानव कल्याण यज्ञ की बारीकी बताईं

Mon, 22 Feb 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
teacher,temple,worship,banda,city
teacher,temple,worship,banda,city - फोटो : BANDA
बांदा। शहर के बलखंडी नाका स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक मानव कल्याण यज्ञ किया गया। यज्ञ की बारीकियों और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया।
विज्ञापन

आगरा के वैदिक वक्ता हरिश्चंद्र अग्निहोत्री ने यज्ञ की शुरुआत कराई और वैदिक मंत्रों की व्याख्या की। कहा कि शवदाह में हम बांस का प्रयोग नहीं करते, जबकि पूजा में अगरबत्ती जलाकर बांस का प्रयोग करते हैं। महर्षि दयानंद ने दैनिक यज्ञ और संध्या का विशेष महत्व बताया। आचार्य मुकेश शास्त्री ने वैदिक भजनों से महर्षि के संदेशों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। यजमान अजीत प्रकाश गुप्ता, संध्या गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, रचना गुप्ता, शकुंतला, विनोद कुमार गौड़, संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. विवेक आर्य, मुकेश तेजानी, संत कुमार, संतोष गुप्ता, राम विशाल, सुखदेवानंद, शिवमंगल आर्य, श्रीचंद्र, नवल किशोर, रमेशचंद्र साहू, शशि गुप्ता, अस्मिता गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन सजल कुमार रेंडर ने किया। (संवाद)
विज्ञापन

--------------------
फोटो परिचय-1- बुंदेलखंड काव्य कुंभ आयोजन की जानकारी देते संगठन मंत्री व अन्य।
बुंदेलखंड काव्य कुंभ सत्ताइस से
बांदा। संस्कार भारती कानपुर प्रांत द्वारा 27 और 28 फरवरी को नटराज संगीत महाविद्यालय, कालूकुआं में बुंदेलखंड काव्य कुंभ का आयोजन किया जाएगा। संगठन मंत्री धनंजय सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड के काव्य सृजकों के काव्य प्रोत्साहन व बुंदेली काव्य को बढ़ाया देने के उद्देश्य से संगठन द्वारा आयोजन किया जा रहा है। विभाग संयोजक दीनदयाल सोनी ने बताया कि बुंदेलखंड के 150 कवियों का संगम होगा। इसमें ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, दमोह, भिंड मुरैना, सागर, दतिया, बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, पन्ना, छतरपुर, खजुराहो के कवि और साहित्यकार प्रतिभाग करेंगे। काव्य कुंभ अध्यक्ष डॉ. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि कवि ओमपाल सिंह निडर के साथ कवियों का सम्मेलन 27 फरवरी को शाम 8 बजे से होगा। सहकोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सड़क सुरक्षा माह के प्रतिभागी पुरस्कृत
बांदा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर डीएम आनंद कुमार ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। जन जागरुकता के लिए स्वयंसेवी भी सम्मानित हुए। यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि यातायात के नियमों को अपने दैनिक जीवन में उतारे। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) देवमणि भारतीय ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षा विभाग समेत विभागीय अफसरों की सराहना की। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संतदेव सिंह, सीओ यातायात सत्यप्रकाश शर्मा, डीआईओएस विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed