फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   teacher,system,bank,labour,line

इंडियन बैंक में मर्ज होने से भुगतान प्रभावित

Tue, 02 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
teacher,system,bank,labour,line
तिंदवारी। इलाहाबाद बैंक का नाम बदलने के बाद से खाताधारकों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्राम पंचायतों के भुगतान न होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मजदूर परेशान हैं।
विज्ञापन

फरवरी माह में तीन दिन तक शाखाओं के बंद रहने के बाद भी सिस्टम पूरी तरह से अपडेट नहीं हो सका। ऐसे में भुगतान की दिक्कतें आ रही हैं। जिन उपभोक्ताओं के पास चेक नहीं हैं, वह पैसा नहीं निकाल पा रहे। ग्राहक सेवा केंद्रों में 10 हजार से अधिक की निकासी नहीं हो रही। पहले 50 हजार रुपये तक निकासी होती थी। रिटायर्ड शिक्षक शिवपरसन ने विड्राल से पैसा न निकलने पर रोष जताया। जय देवी ने बताया कि दो घंटे तक लाइन में लगे रहने के बाद भी पैसा नहीं निकला। कर्मचारी सर्वर की गड़बड़ी बता रहे है। उधर, इंडियन बैंक प्रबंधक सौरभ चौहान का कहना है कि बैंक के मर्ज होने से यह समस्या आ रही है। कंप्यूटर अपने आप इंडियन बैंक का आईएफएससी कोड ले रहा है। दो-चार दिन में समस्या समाप्त हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
हाईवोल्टेज से फुंके उपकरण
अतर्रा। चिमनी पुरवा में सोमवार की रात हाई वोल्टेज से घरों के कीमती इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद भी बिजली दुरुस्त नहीं की गई। ग्रामीणों ने लाइनमैन की लापरवाही की शिकायत उप खंड अधिकारी से की और लाइन दुरुस्त किए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed