Banda: पानी के गड्ढे में पड़ा मिला टेलर का शव, तीन दिन से लापता था अधेड़, जांच में जुटी पुलिस
बांदा जिले में तीन दिन से लापता दर्जी का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नशे की हालत में पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगर निवासी संतोष (48) का शव शुक्रवार की रात सर्वोदय नगर स्थित संतोष सेनेटरी के पीछे पानी से भरे गड्ढे में पड़ा पाया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बहनोई श्याम ने बताया कि मृतक मंगलवार की शाम घर से खाना खाकर निकला था। रात में घर नहीं पहुंचा। उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की रात उसका शव सर्वोदय नगर में पानी से भरे गड्ढे में पड़ा पाया गया
आशंका जताई है कि नशे की हालत में गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हुई है। संतोष शराब का लती था। कांशीराम कालोनी में सिलाई का काम करता था। घर में पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री है। शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशे की हालत में गड्ढे में गिरने से मौत होना लग रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।