फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Take strict action against fraudulent property registrations and irregularities in the *mandi* (agricultural market).

Banda News: फर्जी रजिस्ट्री व मंडी की अनियमितताओं पर करें सख्ती

Sun, 13 Sep 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Take strict action against fraudulent property registrations and irregularities in the *mandi* (agricultural market).
बांदा। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने किसान हित की योजनाओं को तेजी से लागू करने, निर्माण कार्य तय समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। अतर्रा तहसील क्षेत्र के 33 लाभार्थियों को बाढ़ आपदा राहत किट वितरित कीं। इस दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंडी समिति के सचिव प्रदीप रंजन के कार्य व्यवहार व मंडी से संबंधित विषयों की जानकारी का मुद्दा उठाया। मंत्री ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को मंडी की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण रोकने के साथ दुकानों के आवंटन आदि की भी जांच कराने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने बबेरू धान मंडी में बाहरी व्यक्तियों की ओर से धर्मकांटा लगाए जाने, घटतौली और अवैध व्यापार की शिकायत की। मंत्री ने इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंडी परिसर में एक अधिकृत कांटा स्थापित कराने को कहा गया ताकि घटतौली पर प्रभावी नियंत्रण हो। फर्जी रजिस्ट्री की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने और प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग लगाकर लोगों को जागरूक करने को कहा गया। लोगों को रजिस्ट्री कराने से पहले अभिलेखों और संबंधित जानकारी की विधिवत जांच कराने के लिए जागरूक करने को कहा गया। रजिस्ट्री कार्यालय में निजी व्यक्तियों के अनधिकृत रूप से काम करने पर रोक लगाने और ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर भी हुई समीक्षा
बैठक में मंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, मृदा स्वास्थ्य, बीज व उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक पात्र किसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति बढ़ाने को कहा। पीएम-कुसुम योजना के तहत स्थापित सोलर पंपों के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रमाण पत्र वितरित कराने को कहा।
जलवायु के अनुरूप नई फसलों पर हो काम
एकीकृत बागवानी विकास मिशन की समीक्षा में मंत्री ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप नई और उपयोगी बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने को कहा। कहा कि बांदा की जलवायु राजस्थान के कुछ क्षेत्रों से मिलती-जुलती है। यहां की जलवायु के अनुकूल नवीन फसलों और बागवानी की संभावनाओं पर काम किया जाए।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगेंगे विशेष स्वास्थ्य कैंप
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आरबीएसके, पीएमजीए, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, चिकित्सकों की उपलब्धता और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की स्थिति की जानकारी ली गई। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सीएचसी, पीएचसी और स्वास्थ्य विभाग की टीमों से विशेष स्वास्थ्य कैंप लगवाने तथा उपचार और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी गोशालाओं में पाकड़ सहित छायादार और उपयोगी पौधे लगाने को कहा गया।
50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा
50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा गया। बांदा में रामगढ़ समेत विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। नरैनी रोड से बांदा-महोबा रोड, निर्माणाधीन तहसील पैलानी से गलौली मार्ग, सिंधनकल-लसड़ा मार्ग, तुर्रा नाला और श्रेणी-बी विधि विज्ञान प्रयोगशाला समेत प्रमुख कार्यों को समय से पूरा कराने को कहा गया। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने बबेरू-मरका मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का आग्रह किया। बांदा-बहराइच मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण पूरा कराने के निर्देश दिए गए। केन-बेतवा लिंक नहर परियोजना निर्माण खंड-1 की भी समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा में काम पूरा कराने को कहा।

आपदा प्रभावितों को राहत सहायता
समीक्षा बैठक से पहले मंत्री ने तहसील अतर्रा के 33 लाभार्थियों को बाढ़ आपदा राहत किट वितरित की। सदर तहसील क्षेत्र में दैवी आपदा से हुई जनहानि के पांच लाभार्थियों राजरानी, ऊषा, प्रबंध, पूनम देवी और साधना को सहायता राशि के चेक दिए गए। अतिवृष्टि से मकान क्षति के पांच लाभार्थियों उर्मिला, नाजीमुन, तिन्गीलाल, संतोष और शुकुरुवा को भी राहत सहायता के चेक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत अनीता को सहायता राशि का चेक दिया गया। बैठक के बाद मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ बामदेवेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed