{"_id":"6492061192201c7c8a0c5177","slug":"take-action-on-encroachment-do-not-allow-jam-dig-banda-news-c-12-1-295794-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर करें कार्रवाई, न लगने दें जाम: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर करें कार्रवाई, न लगने दें जाम: डीआईजी
Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग अभियान जारी रहें। चौराहों पर पुलिस कर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाएं और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करें। ताकि जाम की समस्या न हो। यह बात डीआईजी ने मंडल की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में तीन जिलों के एसपी से कही। उन्होंने स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटरों के आसपास नजर रखने की बात कही। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी पर जोर दिया। कहा कि पुलिस काननू व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखें।
चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बांदा, महोबा और हमीरपुर के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। डीआईजी ने तीनों जिलों के एसपी से कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस टीमें स्कूल, कॉलेजों और कोचिंग सेंटर के आसपास भ्रमण करती रहें। आसपास संदिग्ध युवक मिलने पर पूछताछ करें। कहा कि थानावार हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी रखें। प्रयास रहे कि थाना स्तर पर ही अधिकतर मामलों को निस्तारित कराएं।
जन सुनवाई की शिकायतों का गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण कराएं। आवेदनों की शिकायत पर थाना व हल्का प्रभारी स्वयं मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करें। रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग अभियान नियमित चलाएं। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाएं और अवैध अतिक्रमण हटवाएं, ताकि जाम की समस्या का सामना लोगों को नहीं करना पड़े।