फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sweet lime worth Rs 1.10 lakh was sold for Rs 4,000.

Banda News: 1.10 लाख की मौसंबी चार हजार में बेच दी

Thu, 11 Dec 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 11 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sweet lime worth Rs 1.10 lakh was sold for Rs 4,000.

विज्ञापन
बांदा। उद्यान विभाग का एक और गड़बड़झाला सामने आया है। इस बार विभाग के जिम्मेदारों ने 1.10 लाख हजार की मौसंबी महज चार हजार रुपये में बेच दी। इसके पहले विभाग ने 50 लाख के शीशम और सागौन की लकड़ी बिना टेंडर व नीलामी प्रक्रिया में 15 हजार में बेच दी थी। मामले में उप निदेशक ने नोटिस जारी करने व जांच कराने की बात कही है।
शहर के नवाब टैंक के पास पांच हेक्टेयर के राजकीय पौधशाला प्योंदीबाग में 22 मौसंबी के पेड़ लगे हैं। सरकारी मानक के अनुसार पांच साल से अधिक उम्र के पेड़ में 40 से 50 किलो फल निकलते हैं। प्योंदीबाग के पेड़ एक दशक पुराने बताए जाते हैं। बताते हैं कि प्रत्येक पेड़ में करीब 50 किलो मौसंबी लगी थी। इस प्रकार 11 क्विंटल मौसंबी का उत्पादन हुआ। पैदावार के हिसाब से मौसंबी का बाजार भाव 1.10 लाख रुपये के करीब है। विभाग ने इसे महज चार हजार रुपये में ही बेच दिया।
विज्ञापन

मौजूदा समय बाजार में मौसंबी प्रति किलो 100 रुपये की बिक रही है। इससे पूर्व विभाग ने 50 लाख के शीशम व सागौन के 35 पेड़ों की लकड़ी महज बिना टेंडर, नीलामी के बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी केशवराम का कहना है कि पिछले एक साल से लकड़ी पड़ी थी। जो खराब हो रही थी। मौसंबी ज्यादा पक गई थी। उसे रोका जाता तो खराब हो जाती। उप निदेशक उद्यान विनय कुमार यादव का कहना है कि उद्यान अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगेंगे। मामले की जांच भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed