{"_id":"8ed6bdc95d282126881cf85e8ec50c62","slug":"suspended-irrigation-employee-ate-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित सिंचाई कर्मी ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित सिंचाई कर्मी ने जहर खाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
महोबा जिले के किड़ारी गांव निवासी श्रीप्रकाश (24) पुत्र शंकर यहां केन नहर प्रखंड में चौकीदार है। 28 अगस्त को अधिशासी अभियंता केन नहर प्रखंड ने उसे निलंबित कर दिया था। उस पर कर्मचारियों से अभद्रता और बाढ़ नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष यंत्र खराब करने का आरोप था।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर श्रीप्रकाश ने डीएम कालोनी रोड स्थित सिंचाई विभाग कालोनी में जहर खा लिया। अस्पताल पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारी अधिशासी अभियंता के रवैये से आक्रोशित थे। उनका कहना था कि बेवजह निलंबित करने से तनाव में कर्मचारी ने जहर खाया।
विज्ञापन
जहर खाने के पूर्व श्री प्रकाश ने अधिशाषी अभियंता केन नहर प्रखंड को संबोधित पत्र में लिखा है कि निलंबन के बाद फोन पर तमाम प्रकार की धमकियां मिल रही हैं। किसी भी समय जान को खतरा है। कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी नौकरी उसके छोटे भाई को दे दी जाए।
विज्ञापन