फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Suspects who entered the house fired, villagers caught

मकान में घुसे संदिग्धों ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने पकड़ा

Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Suspects who entered the house fired, villagers caught
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में मकान में घुसे संदिग्धों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ललकारने पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर चारों संदिग्धों को दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई की गई। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। गांव के प्रधान संतराम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात खाली पड़े मकान में चार लोग घुसे थे। सभी असलहों से लैस थे।
विज्ञापन

आहट मिलने पर ललकारा तो संदिग्धों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर बाग की तरफ भागने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के अन्य ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्हें घेर लिया। दूर तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों की करतूत से खिसियाए ग्रामीणों ने उनकी पिटाई भी की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चारों आरोपी अप्रिय घटना अंजाम देने की फिराक में थे।

कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा के हवाले से सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तिंदवारा गांव के रणजीत की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, विस्फोटक सामग्री रखना, धमकी आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में मुकेश विश्वकर्मा (कालिंजर), गणेश विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र व धर्मेंद्र (बड़ोखर) शामिल हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed