सूरज व सरिता ने लगाई सबसे लंबी छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत दिवारी नृत्य व अन्य रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुई। पहले दिन चारों जिलों के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। लंबी कूद में सूरज व सरिता तो गोला फेंक में अरबाज व अमित ने बाजी मारी। पंकज व गुड़िया सबसे तेज धावक बने।डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को 19वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निदेशक केएल वाजपेयी ने किया। बड़ोखर के रमेश पाल की टीम के मशहूर दिवारी नृत्य ने मन मोहा। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में जीआईसी के सूरज प्रथम व सीआईसी कर्वी के ललित दूसरे, 200 मीटर में नीरज पाल बजरंग इंटर कॉलेज प्रथम और पंकज कुमार सरधुवा (चित्रकूट) दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में ऐचवारा (चित्रकूट) के पंकज प्रथम व सीआईसी कर्वी के राममनोहर ने दूसरा स्थान पाया।
लंबी कूद में जीआईसी बांदा के सूरज सिंह चमके तो लालता रोड (चित्रकूट) के शिवकुमार पाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। गोलाफेंक में सेंट पाल इंटर कॉलेज मौदहा (हमीरपुर) के अरबाज अहमद प्रथम और बजरंग के अंकित ने दूसरा स्थान पाया।बालिका सीनियर वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में आर्यकन्या की मणिकांती प्रथम व खंडेहा (चित्रकूट) की मंटू देवी दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर में खंडेहा की गुड़िया प्रथम व आर्यकन्या की ज्योति यादव दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में लालता रोड की सरिता देवी प्रथम और आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर की अंबिका रावत दूसरे स्थान पर रहीं। बालक जूनियर वर्ग 100 मीटर में सीआईसी कर्वी के सिय्योन प्रथम व देवकली के मोहित दूसरे स्थान पर रहे।
20 मीटर में देवकली (चित्रकूट) के अजय प्रथम और बिवांर (मौदहा) के मान बहादुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर में जीआईसी बांदा के आदित्य सेन और बजरंग के शैलेंद्र वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में एसएन इंटर कॉलेज तिंदवारी के छात्र अमित वर्मा अव्वल रहे। मऊ (चित्रकूट) के नवनीत ने दूसरा स्थान पाया। गोलाफेंक में लालता रोड के अमित सिंह प्रथम व जीआईसी बांदा के शुभ नारायण दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में आर्यकन्या की पूनम प्रथम व साधना द्वितीय रहीं। 200 मीटर में खंडेहा (चित्रकूट) की रतना देवी प्रथम व आर्यकन्या की पूनम ने दूसरा स्थान पाया। 800 मीटर में मिलाथू (बबेरू) की तनुजा प्रथम और रगौली (चित्रकूट) की सोना देवी दूसरे व रेवई (महोबा) की रिंकी तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक ओमप्रकाश शुक्ला, प्रदीप श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्त, वीरेंद्र चंदेल, रमेश, शाहिद वली खां, आशुतोष शुक्ला, ज्ञानचंद्र, दिनेश कुमार, धरमपाल सिंह रहे। संचालन विश्राम सिंह व संतोष श्रीवास्तव ने किया। सपा नेता अंसार अहमद सिद्दीकी व अभिभावक संघ पूर्व अध्यक्ष वाजिद अली समेत शिक्षक आलोक सिंह, प्रदीप पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, नवीन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।