फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   summer,danger,palika,risk of accident,FEVER

गर्मी आते ही मंडराने लगा मच्छरजनित रोगों का खतरा

Wed, 31 Mar 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
summer,danger,palika,risk of accident,FEVER
बांदा। गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। मच्छरजनित रोगों का खतरा मंडराने लगा है। खासकर डेंगू, मलेरिया, और चिकुनगुनिया का खतरा ज्यादा है लेकिन मच्छरों से निपटने के लिए मलेरिया विभाग फिलहाल तैयार नहीं हैं। नगर पालिका की फॉगिंग कागजों में हो रही। हैरत की बात यह है कि अब तक न फॉगिंग का रोस्टर बना और न ही लार्वा निरोधी दवाओं का छिड़काव शुरू हुआ।
विज्ञापन

मच्छरों के पनपने के लिए 30 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान मुफीद माना जाता है। ज्यादा सर्दी व गर्मी में मच्छर सुस्त रहते हैं लेकिन सर्दी का मौसम विदा होने और गर्मी शुरू होने पर मच्छरों की संख्या में बेहद इजाफा हो गया। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप तेज हो जाता है। मौजूदा समय में जिले का तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में मच्छरों की संख्या में एकदम इजाफा हो रहा है। मच्छरजनित रोगों का खतरा मंडराने लगा है। अस्पतालों में इक्का-दुक्का मलेरिया बुखार के मरीजों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

हालांकि अभी डेंगू और चिकुनगुनिया का खतरा नहीं बढ़ा। फाइलेरिया परजीवी की यहां संभावना बेहद कम होने से फिलहाल इसका खतरा नाम मात्र है। मच्छरों की बढ़ती संख्या को काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका फिलहाल तैयार नहीं हैं। मलेरिया विभाग का कहना है कि जहां डेंगू-मलेरिया के पॉजिटिव केस मिलते हैं वहां फागिंग कराई जाती है। दूसरी तरफ नगर पालिका का दावा है कि प्रतिदिन डेढ़ घंटे फागिंग कराई जा रही है। इसके बावजूद मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
पॉजिटिव केस मिलने पर कराते हैं फागिंग
मलेरिया विभाग की तरफ से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में फागिंग तभी कराई जाती है जब डेंगू व मलेरिया के पॉजिटिव केस सामने आते हैं। इसके अलावा फागिंग कराने के लिए नगर पालिका/नगर पंचायतों की जिम्मेदारी है। फिलहाल संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है।

-लाल साहब सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी, बांदा
इंसेट---
नगर पालिका की एक ही मशीन चल पा रही है। अब तक 10 से 12 वार्डों में फॉगिंग हो चुकी है। प्रतिदिन फागिंग में 50 लीटर डीजल और 12 लीटर पेट्रोल की खपत हो रही है। डेढ़ घंटे ही फॉगिंग मशीन चल पा रही है। मच्छरों का अधिक प्रकोप होने पर फॉगिंग और तेज कराई जाएगी।
-ओमवीर सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed