{"_id":"572e3a954f1c1b44265ce00e","slug":"sue-s-brother-natthu-including-eight-khandanion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नत्थू के भाई समेत आठ खानदानियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नत्थू के भाई समेत आठ खानदानियों पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 08 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
मृतक नत्थू की पुत्री कुमारी गुड़िया को शनिवार को श्रम प्रवर्तन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार वर्मा ने मूंगुस पुरवा जाकर साइकिल सौंपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भूख की हालत में मौत के मुंह समा गए दलित नत्थू के प्रति मुख्यमंत्री ने पांच लाख आर्थिक सहायता देकर भले ही हमदर्दी जताई हो, लेकिन उसके शोकग्रस्त भाई समेत आधा दर्जन से ज्यादा सगे खानदानियों के खिलाफ शांतिभंग का मुकदमा दर्ज कर दिया है। यह कार्रवाई गिरवां थाना पुलिस ने की है।
विज्ञापन
नत्थू की मौत के पांच दिन बाद उसके घर पहुंचे डीएम योगेश कुमार से गांव के छोटेलाल ने कहा था कि नत्थू की मौत गांजा से हुई। वह गांजा पीता था। इस बेबुनियाद आरोप पर न सिर्फ नत्थू की विधवा और बच्चे बल्कि गांव के लोग भी भड़क उठे थे।
विज्ञापन
डीएम के जाते ही गांव वालों ने छोटेलाल की पिटाई शुरू कर दी। इस पर गिरवां पुलिस ने उसे बचाकर अपनी जीप में बैठा लिया। साथ ही नत्थू के भाई और पड़ोसी को भी उठाकर जीप में डाल लिया। इससे विधवा मुन्नी पुलिस की जीप के आगे लेट गई। गांव के लोगों ने भी पुलिस के वाहन को घेर लिया। हंगामा देख पुलिस ने मृतक नत्थू के भाई और पड़ोसी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद गिरवां थाना पुलिस ने गुपचुप ढंग से मृतक नत्थू के आठ सगे खानदानियों के विरुद्ध धारा 107/116 (शांतिभंग करना) की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष से छोटेलाल को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मृतक नत्थू के रिश्ते में भाई श्यामबाबू, चाचा रमेश, बाबा देवी चरण व बल्लू, दादा राजकरन और पप्पू समेत आठ लोगों को नामजद किया है।
दूसरे पक्ष में छोटेलाल को नामजद किया है। छोटेलाल ने ही डीएम के सामने नत्थू का गंजेड़ी बताया था। उधर, इस बाबत गिरवां थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि यह कार्रवाई एसडीएम नरैनी के आदेश पर हुई है।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने कहा कि नत्थू की पत्नी या बच्चों पर ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चे नाबालिग हैं। जिन लोगाें ने एसडीएम के सामने मारपीट की है, उन्हें नामजद किया है। अपर एसपी ने कहा कि हो सकता है इनमें मृतक नत्थू के खानदानी या रिश्तेदार भी हों।