{"_id":"61fac3e23b0046049c6beb33","slug":"sucide-or-murder-banda-news-deth-banda-news-knp6785174106","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मछुआरे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मछुआरे की मौत
विज्ञापन
sucide or murder,banda news,deth
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी (बांदा)। संदिग्ध हालात में 26 वर्षीय मछुआरे की मौत हो गई। भाई ने दोस्तों पर शराब में जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी मानसिंह वर्मा (26) पुत्र इंद्रपाल वर्मा ओखा (गुजरात) में मछली पकड़ता था। 16 जनवरी को घर आया था। बुधवार को सुबह वह मृत मिला। भाई रज्जू वर्मा ने बताया कि मानसिंह शराब पीने का आदी था। मंगलवार शाम उसने दो साथियों के साथ शराब पी थी।
सुबह देर तक न उठने पर उसे पीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भाई ने आरोप लगाया कि मानसिंह को शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया। वह दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। पिता इंद्रपाल वर्मा की 20 साल पहले दिल्ली में मजदूरी करते समय शटरिंग टूट जाने से गिरकर मौत हो चुकी। मां उर्मिला दोनों बेटों के साथ अपने मायके जसईपुर में रहने लगी थी। ससुराल मवई (कोतवाली देहात) गांव बताया गया है।
विज्ञापन
अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा व जिला आबकारी अधिकारी ने घर और दुकान जाकर निरीक्षण किया। परिजनों के जहरीली शराब की आशंका पर शराब दुकान के रजिस्टर आदि की जांच पड़ताल की गई।
सीओ सदर ने बताया कि मान वर्मा शराब पीने का आदी था। ठंड से मौत की आशंका जताते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।