फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Study the one who is interested

जिसमें रुचि हो उसी का डटकर करें अध्ययन

Thu, 21 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Study the one who is interested
Study the one who is interested - फोटो : BANDA
फोटअतर्रा। पुलिस क्षेत्राधिकारी/उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राआें से कहा कि जिस क्षेत्र में रुचि हो, उसी का डटकर अध्ययन करें। सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने वाहनों के बढ़ते प्रयोग और सड़कों पर यातायात के दबाव के मद्देनजर वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अतर्रा महाविद्यालय के बास्केटबॉल ग्राउंड में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पैदल चलें या वाहन पर यातायात नियमों का जरूर पालन करें। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। छात्र-छात्राओं ने पुलिस से संबंधित कई सवाल किए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने उनका उत्तर देकर समाधान किया। इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी ने कहा कि यहां थाने में एनटी रोमियो प्रभारी की तैनाती के बाद छात्राओं की शिकायतों का तीव्रता से निदान किया जा रहा है। उन्होंने 1090 और यूपी -112 के बारे में भी जानकारियां दीं। एसएसआई चंद्रपाल सिंह ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित पुलिस योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि थकावट या तनाव की स्थिति में ड्राइविंग न करें। स्कूलों के आसपास वाहन धीरे चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम सौरभ शुक्ला ने ‘अमर उजाला’ के इस आयोजन को सराहा। साथ ही छात्र-छात्राओं से कहा कि डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘एक दिन का अधिकारी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। एसडीएम ने छात्रों ने कहा कि उनके माता-पिता किराए के लिए पैसा देते हैं, लिहाजा बस या ट्रेन में किराया देकर ही यात्रा करें।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव ने पुलिस पाठशाला को सराहते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिलती है। गोष्ठी में आए अधिकारियों व अन्य सभी का आभार जताया। संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश तिवारी ने किया। महाविद्यालय की एनसीसी टुकड़ी ने एसडीएम व सीओ को गार्ड आफ आनर दिया। एनएसएस के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में डा. पीपी पुरवार, डा. पीके विश्वकर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. बालेश्वर प्रसाद, डा. तरुण कुमार शर्मा, ब्रजनाथ पांडेय, डा. अनंत त्रिपाठी, मोहन बाबू, छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन मिश्रा, राजेश तिवारी सहित एनएसएस की प्रतिभा, नीलम, अर्पित, अंकित मिश्रा, इंद्रराज, विजय कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष कु मार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed