{"_id":"5a89b89a4f1c1bca798ba6aa","slug":"students-protest-by-selling-pakoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकौड़ा बेचकर छात्रों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकौड़ा बेचकर छात्रों ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक विरोध जताते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालय के बीएड छात्र-छात्राओं ने बांदा रोड स्थित बस स्टाप पर पकौड़ा बेचकर प्रधानमंत्री के बयान का विरोध किया। शिक्षित युवाओं को रोजगार देने की मांग की। छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मिश्र की अगुवाई में रविवार को छात्रों ने पकौड़ा बनाकर राहगीरों व स्थानीय लोगों को खिलाया।
विज्ञापन
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की थी, लेकिन इसके बदले पकौड़े बेचने की सलाह दे रहे हैं। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बुंदेलखंड में रोजगार परक योजनाएं शुरू कराने की मांग की। विवेक कुमार पांडेय, शिवम सिंह, सोनू धर्मपुरहा, लवकुश सिंह, जागेश्वर पांडेय, रोहित कुमार, राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन