फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students described how the self-employed

छात्रों को बताए स्वरोजगार के तरीके

Tue, 22 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 22 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students described how the self-employed

विज्ञापन

बांदा। कॅरियर काउंसिलिंग शिविर में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों और स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में जानकारी दी गई। क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से जीआईसी बांदा में मंगलवार को शिविर मेें सहायक निदेशक (सेवा योजन) कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों को स्वरोजगार परक व्यवसायिक शिक्षा को महत्व देना होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए मन को एकाग्र करें और लक्ष्य के साथ आगे बढने का संकल्प लें।

 प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह पटेल ने छात्राओं को रोजगार हासिल करने के लिए कई टिप्स दिए। वरिष्ठ अनुदेशक केके दुबे, अपर सांख्यकी अधिकारी अरविंद कुमार ने कैरियर अवेयरनेस, स्वरोजगार के अवसरों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में विस्तार से बताया। शिक्षक जगदीशचंद्र पाठक इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 


                                                 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed