{"_id":"5f8888a88ebc3e9bff7e1375","slug":"students-and-staff-of-the-containment-zone-should-not-come-to-school-banda-news-knp58870881","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन के छात्र और स्टाफ न आएं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन के छात्र और स्टाफ न आएं स्कूल
विज्ञापन
19 से खुल रहे स्कूलों को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्य।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। 19 अक्तूबर से खुल रहे बोर्ड स्कूलों में कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्र और स्कूल स्टाफ स्कूल नहीं आएंगे। कॉलेज परिसर में थूकने पर सख्ती से रोक लगाई गई है। विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए बाध्य न करते हुए उनके साथ लचीला रुख अपनाया जाए। अभिभावकों से लिखित सहमति के बाद ही विद्यार्थी स्कूल आएंगे।
कोविड-19 की गाइड लाइंस से जुड़ी ये बातें यहां आदर्ीश बजरंग इंटर कालेज में आयोजित प्रधानाचार्यों की विचार गोष्ठी में बताई गईं। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि यह काफी संवेदनशील प्रकरण है। सभी प्रधानाचार्य गाइड लाइन का पूरी गंभीरता से पालन करें।
कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थी ही स्कूल आ सकेंगे। वह भी दो शिफ्टों में। पहली पाली में 9 व 10 और दूसरी पाली में 11 व 12 की कक्षाएं लगेंगी। एक दिन में अधिकतम 50 फीसदी विद्यार्थी ही कक्षा में मौजूद रहेंगे। 6 फिट की दूरी पर विद्यार्थियों को बैठाने की व्यवस्था होगी। ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
परिसर सहित कक्षाओं और पानी की टंकी, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, शौचालय आदि में सफाई रहे और सैनिटाइजेशन नियमित रूप से हो। हैंडवॉश और सैनिटाइज कराने के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया जाए। जिन विद्यार्थियों को खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण हों, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजने के निर्देश दिए। छुट्टी में एक साथ विद्यार्थियों को न छोड़ने और सोशल डिस्टेंसिंग पर भी जोर दिया।
विचार गोष्ठी में डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने डीएम का स्वागत किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि विद्यालय गाइड लाइन का पालन करेंगे। मेजबान कालेज मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में डीएम, डीआईओएस और गोष्ठी में उपस्थित प्रधानाचार्यों का आभार जताया।