फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students also enjoyed the Kalinjar Festival

छात्र-छात्राओं ने भी कालिंजर महोत्सव का उठाया लुत्फ

Sun, 23 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students also enjoyed the Kalinjar Festival
बांदा में कालिंजर महोत्सव मंच पर लोक नृत्य प्रस्तुत करतीं एसीडी स्टूडियो की बालिकाएं। - फोटो : BANDA
बांदा/कालिंजर। कालिंजर महोत्सव में चौथे दिन बादल, सर्दीली हवा और कोहरे की धुंध का भी दर्शकों ने लुत्फ उठाया। सुबह से पूरा दिन सरकारी और स्वयंसेवी संगठनों के स्टालों में मजमा रहा। जादू प्रदर्शन, बच्चों की स्लोगन और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। शैल चित्रों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। उधर, देर शाम प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) विजय कुमार भी महोत्सव के मेहमान बने। सोमवार को महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन

कालिंजर दुर्ग के पास कटरा कालिंजर में चल रहे महोत्सव का लोग जमकर लुत्फ ले रहे हैं। कई स्थानों पर बने सेल्फी प्वाइंटों पर युवक-युवतियां सेल्फी में व्यस्त हैं। रविवार को सुबह एयर हॉट बैलून राइडिंग यहां आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

हॉट बैलून से कई लोगों ने ऊंचाई पर जाकर पहाड़ों की श्रृंखला और जंगल में हो रहा यह मंगल देखा। रविवार होने से बोर्ड परीक्षा और स्कूल-कालेज की छुट्टी थी। इसलिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां आए। राधा कृष्ण बुंदेली फाउंडेशन ने कालिंजर दुर्ग व अन्य क्षेत्रों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई। यहां विभिन्न कालों के सिक्के (मुद्रा) रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कालों के सिक्कों से कराया रूबरू
आगरा से आए विख्यात मुद्रा शास्त्री डा.आनंद शर्मा ने विभिन्न कालों के सिक्कों का प्रदर्शन किया। जहानाबाद के सचिन गुप्ता ने भी अपना संग्रह दिखाया।
बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता में अतर्रा की दीप शिखा अव्वल रहीं। स्लोगन और स्पीच में आराध्या अवस्थी, प्रियांशी सोनी, सरस्वती गर्ग, प्रांजलि चौरसिया, तनु सोनी आदि शामिल रहीं। जादूगर बी.गोपाल ने जादू का प्रदर्शन किया। मेला संयोजक एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी एलबीके पाल, डा.शेख सादी जमां, संचालक संजय काकोनिया, सुनील कुमार सनी, रश्मी गुप्ता निशा, शोभाराम कश्यप आदि उपस्थित रहे।
गायक शिवांगी और एंकर सौम्या को दिए प्रमाणपत्र
सूर्यास्त के बाद रंगीन रोशनियों के बीच भव्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक होमगार्ड विजय कुमार भी पहुंचे। उन्होंने देर तक कार्यक्रमों का लुत्फ लिया। वह पूर्व में भी दुर्ग के शैल चित्रों के अवलोकन को यहां आते रहे हैं। इस पर शोध भी किया है।

प्रसिद्ध गायक आकाशवाणी कलाकार सुरेश कुशवाहा ने भजन गाया। एसीडी स्टूडियो बांदा की बालिकाओं ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। गायक शिवांगी मिश्रा और एंकर सौम्या श्रीवास्तव तथा प्रवीण सिंह चौहान को डीजीपी ने शील्ड और प्रमाणपत्र सौंपा।

बांदा के कालिंजर महोत्सव मैदान में नृत्य की मुद्रा में युवतियां।

बांदा के कालिंजर महोत्सव मैदान में नृत्य की मुद्रा में युवतियां।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed