फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   student,woman,DM,government,collage

बेहतर करने वाली महिलाओं का सम्मान आज

Sun, 07 Mar 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
student,woman,DM,government,collage
बांदा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को आधी आबादी यानी नारी शक्ति का चौतरफा सम्मान और गुणगान होगा। सरकारी और गैर सरकारी आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े आयोजन होंगे। उनकी सुरक्षा के लिए चल रही सरकारी योजनाएं समारोह पूर्वक बताई जाएंगी। आयोजनों की शुरुआत रविवार को पूर्व संध्या से ही हो गई।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम राजकीय मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम हॉल में होगा। डीएम ने अधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी। यहां कई विभागों की महिला कर्मी और स्वयंसेवी महिलाएं अपनी परंपरागत ड्रेस में नजर आएंगी। एनआरएलएम में सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली तीन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं एक जैसी ड्रेस में शामिल होंगी। इनमें सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली तीन सहायिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं के साथ 10 महिला अध्यापक एक जैसी ड्रेस में शामिल होंगी। तीन मेधावी छात्राएं पुरस्कृत की जाएंगी। इंटर कालेजों की 100 छात्राओं और महिला अध्यापक भी एक जैसी ड्रेस में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

तीन मेधावी छात्राएं पुरस्कृत की जाएंगी। आईटीआई के 50 प्रशिक्षु शामिल होंगे। एक मेधावी पुरस्कृत होगा। 50 स्वच्छागृही महिलाओं के बीच तीन सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कृत किया जाएगा। 50 महिला कांस्टेबल भी एक ही ड्रेस में शामिल होंगी। इनमें तीन पुरस्कृत की जाएंगी। 100 एएनएम उपस्थित रहेंगी। तीन को पुरस्कृत किया जाएगा। टेलरिंग शॉप और अनुदान आधारित योजनाओं में पांच महिला लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। उद्योग विभाग 11 महिला लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिलाएगा। इनके अलावा अखंड भारत का बैंड प्रदर्शन, रमेश पाल की महिला दिवारी टीमें भी पुरस्कृत होंगी। डीएम आनंद कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
मम्मी, दादी, नानी पर सुनाईं कविताएं
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एसीडी स्टूडियो में रविवार को महिला जागरुकता गोष्ठी हुई। बालिकाओं ने कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मम्मी, गुरु, दादी, नानी आदि के ऊपर कविताएं सुनाईं। हस्त निर्मित वूमेंस-डे कार्ड का प्रदर्शन किया। महिलाओं को उनके कार्य क्षेत्र के अनुसार टाईपिन से सम्मानित किया गया। नृत्य और खेल भी हुए। रानी दुर्गावती समिति की महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मेजबान स्टूडियो निर्देशक रश्मी गुप्ता निशा ने सभी का आभार जताया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, ममता मिश्रा, प्रभा गुप्ता, छाया सिंह ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर लक्ष्मी त्रिपाठी, शालिनी भदौरिया, शिल्पी, अलका, सोनाली, मुस्कान, अमायरा, अनुपमा आदि मौजूद रहीं। संचालन अपूर्व मोदी और यानी गुप्ता ने किया।

इंसेट---
फोटो परिचय-1-पुलिस लाइन में आयोजित मिशन शक्ति में शामिल महिलाएं।
सीओ ने आत्म रक्षा के टिप्स दिए
बांदा। मिशन शक्ति के तत्वावधान में पुलिस लाइन में महिलाओं को आत्म सुरक्षा और सम्मान आदि की जानकारियां दी गईं। सीओ ने उन्हें सम्मान और आत्म शक्ति के टिप्स दिए। महिला दरोगा शालिनी भदौरिया ने महिलाओं को कराटे आदि जैसे आत्म सुरक्षा के उपाय अपनाने को कहा। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, एसीडी स्टूडियो निशा गुप्ता सहित रंजना श्रीवास्तव, रेवती गुप्ता, प्रीति साहू, सुमन इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed