फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student's body found hanging from door hook

छात्रा का शव दरवाजे के हुक से लटका मिला

Wed, 20 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging from door hook
बांदा। संदिग्ध हालात में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। घर के दरवाजे खुले पड़े थे। हालांकि पुलिस और परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पिता और भाई को खाना खिलाकर काम में भेजने के बाद फांसी लगा ली।
विज्ञापन

शहर के जरैली कोठी निवासी ओमप्रकाश को 18 वर्षीय पुत्री गीता देवी का शव मंगलवार की शाम दरवाजे के बीच कुंदे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। वह घर में अकेले थी। घर के सभी दरवाजे खुले थे। पिता की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। प्रथमदृष्टया जांच के मुताबिक पुलिस आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में मामा राजा ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पिता मजदूरी करने चला गया था। भाई सुशील प्राइवेट वाहन लेकर कानपुर गया था। दूसरा भाई सुनील अहमदाबाद (गुजरात) में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां गुलबसिया की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। गीता घर में अकेली थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं बता सके। गीता जीजीआईसी बांदा में इंटर की छात्रा थी। पढ़ाई में होशियार बताई गई। चौकी प्रभारी रविंदर सिंह का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मां की मौत के बाद से वह परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed