{"_id":"57d990734f1c1b912cd49190","slug":"student-council-avoided-fast-unto-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद ने टाला आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद ने टाला आमरण अनशन
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद ने टाला आमरण अनशन
बांदा। नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में तीन टीचरों की नियुक्ति के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले कालेज की दो महिला टीचरों द्वारा चलाया जा रहा क्रमिक अनशन जारी है। अलबत्ता परिषद और अनशनकारियों ने इसे 15 सितंबर से आमरण अनशन में बदलने का पूर्व घोषित इरादा टाल दिया है। परिषद के प्रांत सह मंत्री जितेंद्र राज साहू ने बताया कि गुरुवार को गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस निकलना है।
महेश्वरी देवी मंदिर से ही शोभायात्रा गुजरेगी। इसलिए आमरण अनशन निरस्त करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन गांधीगीरी को तवज्जो नहीं दे रहा है। अब आमरण अनशन और आंदोलन के जरिये प्रशासन को मजबूर किया जाएगा। बुधवार को अनशन स्थल पर केंद्रीय गणेश महोत्सव समिति अध्यक्ष अभिषेक कुमार पांडेय, दिनेश यादव, मीना सिंह, लक्ष्मी सिंह, घनश्याम सिंह, संदीप द्विवेदी, सूरज सिंह दिनकर, संदीप प्रजापति व रमाशंकर राजपूत आदि मौजूद रहे।