फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Striking workers, put on cotton Shicshamitron

हड़ताली कार्यकत्रियों, शिक्षामित्रों पर भी डाले डारे

Sun, 11 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 11 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Striking workers, put on cotton Shicshamitron
शहर के अलीगंज इलाके में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और सांसद प्रमोद तिवारी को माला पहनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा पर निकले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजबब्बर ने अब यूपी में मांगे लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षामित्रों, झोलाछाप डाक्टरों पर डोरे डाले। उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई तो इन सभी वर्गों को मजबूत किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश की मौजूदा सरकारों को धोखेबाज बताया।प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब हुए। साथ में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष सांसद पीएल पुनिया, सांसद प्रमोद तिवारी इत्यादि भी थे। राजबब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैक्स बढ़ाने का शौक है। सुविधाएं बढ़ाने का नहीं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार घटने के बाद भी डीजल पेट्रोल में लूट मची है। रेल का पहले 10 फीसदी किराया बढ़ाया अब फ्लैक्स सेसेज सिस्टम के नाम पर 16 प्रतिशत और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो राहुल गांधी बुंदेलखंड आए थे। यहां से जाने के बाद 7200 करोड़ रुपये का पैकेज दिया था। इतना पैसा बुंदेलखंड को किसी सरकार ने नहीं दिया।

विज्ञापन


सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस युवाओं को रोजगार के लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि दो बड़ी पार्टियों के बढ़े पेट बताते हैं कि राहत का पैसा कहां गया? अरहर की दाल 35 रुपये खरीदकर 200 रुपये किलो में बेची जा रही है। वह भी घटिया और मिलावटी है। ये भी एक बड़ा घोटाला। उधर, कांग्रेस नेताओं का काफिला चित्रकूट के लिए रवाना हुआ। शहर के अलीगंज मोहल्ले में नेशनल हाइवे पर शहर कांग्रेस कमेटी ने यात्रा का गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को 21 किलो फूलों की माला पहनाई। प्रदेश अध्यक्ष ने यात्रा वाहन से ही संक्षिप्त संबोधन किया। भरोसा दिलाया कि यूपी में कांग्रेस सरकार आते ही किसानों का कर्ज माफ और बिजली का बिल हाफ कर दिया जाएगा। काफिले में पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह, विधायक विवेक सिंह, जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, साकेत बिहारी मिश्र, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, राजेश दीक्षित, कुतैबा जमां खां, केशवपाल, करन सिंह पंकज, राममिलन पटेल, एमयू दुर्रानी, प्रशांत समुद्रे, रामरतन समुद्रे, महिला अध्यक्ष सीमा खान, प्रवक्ता प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, यादुवेंद्र द्विवेदी, रफत खां गोगा, अल्लारक्खू, छेदीलाल धुरिया, राजेश गुप्ता पप्पू, अनुराग चंदेरिया, छेदीलाल धुरिया, अल्तमश हुसैन, सूरज वाजपेई, कालीचरण निगम, पिप्पी चौरसिया, धर्मेंद्र रिछारिया इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed