फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Strike of inferior engineers started on suspension of JE

जेई के निलंबन पर अवर अभियंताओं की हड़ताल शुरू

Tue, 07 Jan 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Strike of inferior engineers started on suspension of JE
धरना प्रदर्शन करते बिजली विभाग के जेई। - फोटो : BANDA
खप्टिहाकलां गोशाला में एचटी लाइन टूटकर गिरने से 21 गायों की करंट से मौत पर कालेश्वर सब स्टेशन के अवर अभियंता दिलीप कुमार को निलंबित कर दिया गया था। इसके विरोध में मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने बेमियादी धरना और आंदोलन शुरू कर दिया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन के जनपद अध्यक्ष राजेश श्रीवास, सचिव कांता प्रसाद और प्रचार सचिव अल्ताफ हुसैन ने कहा कि स्थानीय ऊर्जा प्रबंधन की मनमानी और तानाशाही से अवर अभियंता का निलंबन किया गया है।
विज्ञापन

कई बार अनुरक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई। लेकिन नहीं दिए गए। सर्किट ब्रेकर के पार्ट भी उपलब्ध नहीं हैं। उप केंद्रों में जर्जर उपकरण लगे हुए हैं। ऐसे में अवर अभियंताओं पर दोषारोपण करके उन्हें निलंबित किया जाना साजिश है। जिस गोशाला में दुर्घटना हुई वह गोशाला एचटी लाइन के नीचे बिना अनुमति के बनाई गई थी, यह नियम विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना सभा में निर्णय लिया गया कि अवर अभियंता का निलंबन वापस न होने पर जनपद के सभी अवर अभियंता/प्रोन्नत अभियंता हड़ताल पर रहेंगे। मांग पूरी नहीं हुई तो यह हड़ताल पूरे मंडल में फैल जाएगी।
सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष और संचालन सचिव ने किया। मोहम्मद सिद्दीक अहमद, ज्ञानेश कुमार, आरपी सिंह, दिलीप कुमार, सुशील पटेल, रविकांत, रजनेश, विवेक सिंह, राहुल सिंह, गंगादीन, जीसी विश्वकर्मा, निर्मल कुशवाहा, राजेश सिंह, मोहित सिंह आदि शामिल रहे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बुधवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना देकर कार्य बहिष्कार करेगी। इसमें सभी विभागीय अभियंता और नियमित और संविदा कर्मचारी शामिल होंगे।

समिति संयोजक पीयूष द्विवेदी ने बताया कि यह आंदोलन निजीकरण और श्रम कानूनों में अनुचित संशोधन आदि के विरोध में राष्ट्र स्तर पर हो रहा है। महामंत्री अनिल यादव, अतिरिक्त जोनल मंत्री आनंद पाल ने भी पावर कार्पोरेशन निगमों का एकीकरण कर परिषद का गठन, पुरानी पेंशन बहाली आदि की मांगें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed