फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stopped one day's salary of 32 teachers

32 अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोका

Fri, 29 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 29 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stopped one day's salary of 32 teachers
अध्यापक

बांदा। परिषदीय स्कूलों में औचक निरीक्षण के अभियान में शुक्रवार को 32 अध्यापक स्कूलों से नदारद पाए गए। इनमें चार प्रधानाध्यापक, 21 सहायक अध्यापक और तीन शिक्षामित्र भी हैं। दो स्कूलों में ताले पड़े मिले। इन सभी का शुक्रवार का वेतन रोक दिया गया है। संतोषजनक जवाब मिलने पर ही वेतन मिलेगा।

विज्ञापन


बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों के स्कूलों में निरीक्षण किया। बड़ोखर ब्लाक में सुरेंद्र कुमार, कनीज फात्मा, प्रकाशचंद्र सक्सेना, कृष्ण मूर्ति राजू और गीतांजलि (सभी बड़ोखर खुर्द गांव) अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


इंचार्ज प्रधानाध्यापक आसमां नौशीन और सहायक अध्यापक ज्योतिमा सिंह (बेनी पुरवा), मंजू सिंह (बिसंडी खुर्द), मधु गुप्ता व सुनील कुमार परिचारक (गुरेह) और सीता देवी (बडे़हा) अनुपस्थित मिले। बबेरू ब्लाक में अहार गांव का प्राथमिक विद्यालय भाग एक व दो बंद मिले।  दोनों स्कूलों के पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा देवी (निलाथू), प्रधानाध्यापक शिव करण सिंह, मुकेश कुमार परिचारक, अनीता पटेल व अजय कुमार तथा राजबहादुर अनुदेशक (शिव) अनुपस्थित थे। नरैनी ब्लाक में ऊषा सविता और शहनवाज (गोरे पुरवा), गौरव कुमार (मुकेरा), अर्चना देवी परिचारक और आसिफ अली अनुदेशक (नसेनी), अर्शी अजहर व आशीष कुमार (उदई पुरवा), सविता देवी व ओम प्रकाश (नहरी), सियाराम (बरुआ कालिंजर), आशा चक्रवर्ती शिक्षामित्र (भऊवा पुरवा), रजनी देवी शिक्षामित्र (रमजूपुर), राम मिलन सिंह व सदन मिश्रा (बंजारा पुरवा) और रानी देवी (करतल) स्कूल से अनुपस्थित थे।


महुआ ब्लाक में सहेवा प्राइमरी स्कूल में संतोष कुमार व ऊषा देवी अनुपस्थित मिले। कमासिन ब्लाक मेें अमित कुमार यादव (मटेहना) और पप्पू वर्मा अनुदेशक (मुड़वारा) अनुपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed