{"_id":"617d8f3c41aa362aaa550af1","slug":"sticks-were-fired-among-two-real-brothers-seven-injured-banda-news-knp661393877","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे दो भाइयों में लाठियां चलीं, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे दो भाइयों में लाठियां चलीं, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में दो सगे भाइयों में लाठियां चल गईं। दंपती समेत सात लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राजकुमार शनिवार को सुबह अभद्रता कर रहा था। भतीजे अर्जुन ने उसे मना किया तो विवाद हो गया। शोर सुनकर भाई रामकुमार आ गया और दोनों में लाठियां चलने लगीं। मारपीट में राजकुमार सहित उसकी पत्नी सुनीता (42), पुत्री संध्या (18), रोहित (15) और रामकुमार सहित उसकी पत्नी शिवप्यारी (48) व पुत्र अर्जुन (24) घायल हो गए।
गांव के बुजुर्गों ने आकर बीच-बचाव किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रामकुमार ने बताया कि भाई राजकुमार शराब के नशे में अक्सर अभद्रता करता था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
खेत में मवेशी घुसने पर चाचा ने भतीजे को लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सोहाना गांव निवासी अनुज (16) पुत्र राजू गुप्ता शुक्रवार की दोपहर मवेशी चराने गया था। तभी उसकी भैंस चाचा के खेत में घुस गई। चाचा ने बदसुलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अनुज को पीटना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने समझा-बुझाकर शांत किया। कोतवाली में तहरीर दी है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।